हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन
देवघर: हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में आज दिनांक 09.05.26 को सत्र 2024 -26 के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्या द्वारा अध्यक्ष अशोकानंद झा, हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन भाषण में छात्रों से महाविद्यालय से दी जाने वाली जीवन जीने की कौशलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को कुशल एवं संवेदनशील शिक्षक बनने के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही सीटेट प्रतियोगिता के सफल अभ्यर्थियों को भेंट प्रदान कीं। छात्रों को आशीर्वचन व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में एक आदर्श शिक्षक के गुणों के बारे में कहा कि एक अच्छा शिक्षक में विषय का गहरा ज्ञान, धैर्य, सहानुभूति और प्रेरित करने की क्षमता जैसी मुख्य गुण होते हैं। उन्होंने शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सत्र 2024-26 के छात्रों ने अपने दो साल के सफर के अनुभवों को साझा किया। सत्र 2025-27 के छात्राएं बसंती एवं समूह ने विदाई गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मानसी सिंह ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में मंच का संचालन साक्षी ने बखूबी निभाया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन मानसी सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष दिव्या कुमारी की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में प्राध्यापक सुषमा सिन्हा, दुर्गा भौमिक, डॉ ओम कुमार, डॉ गुंजा कुमारी, सुनील नरौने, डॉ मणिकांत रंजन, संदीप खारका , सुमित कुमार, शंकर झा, भागीरथी पाढी, देवाशीष सिकदर,अमर मैत्री, कार्यालय अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ,प्रमोद पांडे, कशिश कुमारी, कार्तिक झा, रवि झा, दिव्यद्युति राय चौधरी, बड़ी संख्या में दोनों सत्र के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

