तक्षशीला विद्यापीठ में 12वीं का शत-प्रतिशत परिणाम
देवघर: तक्षशीला विद्यापीठ में सीबीएसई कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में छात्र आर्यन सिंह ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि हिमांशु ने 78 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वाणिज्य संकाय में छात्रा शिवानी कश्यप ने 78 प्रतिशत तथा छात्र कुमार प्रथम ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं कला संकाय में छात्र सरनवा दास ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।

