राष्ट्रीय

झारखंड सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित राज्यों में एसआईआर की घोषणा

नई दिल्ली: Election Commission of India ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह अभियान देश के 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।

    एक प्रेस नोट के माध्यम से आयोग ने बताया कि Phase-III का कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। इस चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य पूरा हो जाएगा। इन तीन क्षेत्रों में मौसम और बर्फबारी की परिस्थितियों को देखते हुए कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

    प्रेस नोट के अनुसार, इस चरण में लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLOs) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस कार्य में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLAs) भी सहयोग करेंगे।

     आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLAs नियुक्त करने की अपील की है ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

      ECI ने यह भी बताया कि SIR के पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया, जिसमें 6.3 लाख BLOs और 9.2 लाख BLAs शामिल रहे।

    आयोग के अनुसार, यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *