हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रवीन्द्र जन्मोत्सव
देवघर: बीते शाम आर एन बोस लाइब्रेरी में बड़े हर्षोल्लास के साथ रवीन्द्र जन्मोत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि लाइब्रेरी द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में बीते 2 मई से ही रवीन्द्र संगीत एवं रवीन्द्र नृत्य प्रतियोगिता, दो पर्वों में आयोजित किया गया, जिसके विजेताओं को बीते कल रवीन्द्र मंच से स्व. प्रशांत चटर्जी की पुत्री, तुलि एवं टिप चटर्जी (उप महापौर) के सौजन्य से अपने पिता की स्मृति में पुरस्कृत किया गया।

विधिवत उद्घाटन समारोह के बाद सिनियर व जुनियर ग्रुप के रवीन्द्र संगीत एवं नृत्य में प्रथम आये सौरिक, अनोज्या, श्रीनिता एवं पुण्याश्री के गायन व नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ किया गया, जबकि स्थानीय आहाना गांगुली एवं कोलकाता से आये दूरदर्शन कलाकार सुमन चटर्जी व मधुमिता चटर्जी ने सुमधुर रवीन्द्र संगीत सुनाकर सभी दर्शको को मन्त्रमुग्ध कर दिए, तो वही डॉ. गौरव गांगुली एवं बिपाशा दासगुप्ता ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर रचित ‘कर्णकुंति संवाद’ का भावात्मक पाठ किया।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में मिठु दासगुप्ता के निर्देशन में बहुत ही मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया जिसमें गुंजारी, सृजा, सान्वी, दितिप्रिया,अर्दिता, मंजरी, आन्वी, साक्षी, मधुमिता, संघमित्रा, दीशा एवं अरित्रि ने भाग लिया, जिन्हें पवन राय व स्वरूप बनर्जी ने रूप सज्जा से सजाया। विश्वनाथ बनर्जी ने पुरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन किया। जबकी पाठागार के सचिव श्री पार्थो मुखर्जी के देखरेख मे पुरे कार्यक्रम का आयोजन हुआ, पुरे देर शाम तक भारी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल मित्रा, अजीत बनर्जी, राजा चटर्जी, विकास मित्रा, राजु यादव, मधीर सिंह सह कई अन्य सदस्यों सक्रिय भूमिका निभाई।

