झारखंड (शहर परिक्रमा)

बोकारो में 07–08 जून को होगी U-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

   देवघर: U-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आगामी 07 एवं 08 जून 2026 को बोकारो में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से कराया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य U-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है।

     इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। वहीं वर्ष 2008 जन्मतिथि वाले 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट अथवा पैरेंटल सर्टिफिकेट के आधार पर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
      उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष ग्रीको रोमन, पुरुष फ्रीस्टाइल एवं महिला वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देवघर जिला टीम का चयन 05 जून 2026 को किया जाएगा।
     देवघर जिला टीम चयन हेतु ट्रायल का आयोजन बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा, देवघर महाविद्यालय परिसर में शाम 3 बजे से होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
    संघ की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रतिभागियों को पंचायत अथवा नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा।
     देवघर जिला कुश्ती संघ ने जिले के सभी योग्य खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *