देवघर (शहर परिक्रमा)

इग्नू-एम्स क्षेत्रीय केंद्र द्वारा चिकित्सा कर्मियों हेतु विशेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

देवघर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) एवं एम्स देवघर क्षेत्रीय केंद्र द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मियों हेतु विभिन्न व्यावसायिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ कर दिया गया है।
     इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स देवघर के फैकल्टी सदस्य एवं IGNOU-AIIMS पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. अरशद अयूब ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा चिकित्सा कर्मियों के कौशल विकास के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रमों में —
👉 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (PGDMCH)
👉 सर्टिफिकेट इन फर्स्ट एड (CFAID)
👉 सर्टिफिकेट इन हेल्थकेयर वेस्ट मैनेजमेंट (CHCWM)
शामिल हैं।
     डॉ. अरशद अयूब ने बताया कि ये पाठ्यक्रम चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य पेशेवरों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य अपशिष्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं अद्यतन ज्ञान प्राप्त होगा।
     उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से जुलाई 2026 सत्र हेतु समय पर आवेदन करने की अपील की तथा कहा कि IGNOU के ये कार्यक्रम कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लचीली एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
   अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु अभ्यर्थी IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *