प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी का देवघर में भव्य स्वागत, समाज के उत्थान पर दिया जोर
देवघर: बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा द्वारा रविवार को श्यामगंज रोड स्थित श्री केसरवानी आश्रम में प्रयागराज के मेयर एवं वरिष्ठ समाजसेवी गणेश केसरवानी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों ने मेयर गणेश केसरवानी को माला पहनाकर, बाबा बैद्यनाथ धाम का स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मेयर गणेश केसरवानी ने वैश्य सभा के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया तथा समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज के युवाओं को नेतृत्व एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी, महामंत्री रितेश केशरी, कोषाध्यक्ष विक्रम केशरी, संचालक अनिल केशरी, लोकनाथ केशरी, उपाध्यक्ष अरुण केशरी, संगठन मंत्री विनीत केशरी सहित राज कुमार केशरी, बजरंगी केशरी, राजू केशरी, मनोज केशरी, प्रकाश केशरी, अमित केशरी तथा महासभा के उपाध्यक्ष गजेंद्र केशरी, हनुमान केशरी, मदन केशरी, मणिशंकर केशरी, शंभू केशरी, छेदी लाल केशरी एवं प्रदेश के दिलीप केशरी समेत अनेक सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
सम्मान समारोह के दौरान मेयर गणेश केसरवानी ने इस आत्मीय सम्मान के लिए देवघर की वैश्य सभा एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से नगर वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी एवं पूरी टीम को प्रयागराज आने का निमंत्रण भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य सभा के महामंत्री रितेश केशरी ने की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज की एकजुटता तथा विकास के संकल्प को नई मजबूती प्रदान की।

