मिठाइयों के शौकीन लोगों के लिए ‘मधुरग्राम’ मील का पत्थर साबित होगा : डॉ. सुनील खवाड़े
मधुरग्राम नामक मिठाई दुकान का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया
देवघर: शहर के करनीबाद में मधुरग्राम नामक मिठाई दुकान का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। मौके पर मेयर रवि राउत और भाजपा नेत्री रीता चौरसिया समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि शहरवासी एक ही छत के नीचे रंग-बिरंगी लजीज मिठाइयों के साथ-साथ रेस्टोरेंट का भी आनंद उठा सकेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां शुगर फ्री मिठाइयों की भी कई वेरायटी उपलब्ध हैं।

प्रतिष्ठान संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल, आशीष कुमार और मंतोष कुमार का यह प्रतिष्ठान देवघर में खाने-खिलाने की शौकीन लोगों के लिए काफी मील का पत्थर साबित होगा। यहां मिठाइयों की गुणवत्ता तो उत्कृष्ट है ही, उसके दाम भी काफी रीजनेबल है, जिससे हर वर्ग के लोग मधुरग्राम की रसभरी मिठाइयों का आनंद उठा सकेंगे। मिठाइयों का निर्माण दुकान में ही हो रहा है, जिससे लोगों को ताजी और अच्छी मिठाइयां हर समय उपलब्ध हो सकेगी। मिठाइयों का निर्माण उत्कृष्ट कारीगरों के द्वारा किया जा रहा है, जिससे देवघर के लोग अविस्मरणीय स्वाद का मजा ले सकेंगे।
उद्घाटन समारोह के मौके पर कांग्रेस नेता रवि केसरी, खेल संघ से जुड़े नवीन शर्मा, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी रामेश्वर चक्रवर्ती, मनोज पांडे दीपक दुबे, रोहित पांडेय, प्रकाश भारद्वाज, अजय खवाड़े, महेश राउत, ब्रह्मदेव राउत, रतीश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

