देवघर पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, हथियार और कार बरामद
देवघर: देवघर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे पांच संगठित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की फोर्ड फॉरनेक्स (रजिस्ट्रेशन संख्या JH15AP-5093) कार में सवार कुछ लोग भुरभुरा मोड़ के पास बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को घेरकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेश कुमार दास, अरविंद कुमार दास, गोलू महथा उर्फ गोलू पासी, लल्ला झा तथा रोहन तुरी उर्फ विजय तुरी के रूप में हुई है। सभी आरोपी रिखिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान–
👉सफेद रंग की फोर्ड फोर्नेक्स कार (JH15AP-5093)
👉एक अवैध देशी पिस्तौल
👉एक जिंदा कारतूस
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क तथा संभावित साजिश के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

