फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने को सड़कों पर उतरे देवघर फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ी
देवघर: आज संध्या 5 बजे स्थानीय के.के.एन स्टेडियम से FIFA – फुटबॉल वर्ल्ड कप उद्घाटन के पूर्व संध्या पर फुटबॉल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देवघर फुटबॉल एकेडमी के प्रशिक्षकगण एवं खिलाडियों के द्वारा रैली निकाली गई।

ज्ञात हो कि 11जून से 19 जुलाई 2026 तक चलने वाले FIFA – फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीन देश अमेरिका, कनाडा और मैक्सीको के कुल 16 स्टेडियम में 50 देशों के लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इन्ही खिलाडियों के प्रति लोगो को जोड़ने के साथ फुटबॉल से रूची बनाना इस रैली का उद्देश्य था।
इस अवसर पर एकेडमी के संस्थापक सह मुख्य प्रशिक्षक संदीप कुमार गोस्वामी ने FIFA विश्व कप से सम्बधित जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता अबतक की सबसे महँगी प्रतियोगिता है जिसकी लागत 6000 करोड है। साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में बदले गये कुछ नियमों की भी जानकारी दी।
रैली में प्रशिक्षक श्याम झा, संजय चटर्जी, अरविन्द झा के साथ अजय बेसरा, आनन्द मराण्डी, परमानन्द हांसदा, साहिल मुर्मू, डेविड मुर्मू, परमेश्वर हांसदा, संदीप मुर्मू, गणेश मुर्मू, रंजीत सोरेन, सूरज मुर्मू, लक्की कुमार, विनित कुमार, आयुष्मान, सुब्रत सिंह, मनोज मुर्मू, अभिषेक, पंकज, निलेश, गोलू, गुलाब बास्की, जैरजित, सतीश, सौरभ, अंकित हांसदा, तन्नु मिश्रा, नीलू टूड्डू, ग्रेसी टूड्डू, खुशी, मुस्कान, सोनी हांसदा, सुम्मी मुर्मू, आँचल, शांति मरांडी, निशा, समीर चौबे, अमर मुखर्जी, अभिजीत चटर्जी आदि उपस्थित थे।

