बरनवाल युवक संघ द्वारा निरंतर जारी है कांवरियों की सेवा
देवघर: बरनवाल युवक संघ द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर भूत बंगला गेट, खिजुरिया पथ रोड स्थित नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर में आज मंगलवार, 04 अगस्त 2026 को श्रद्धालु कांवरियों के बीच फल एवं शर्बत का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी बिनोद बरनवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रीता बरनवाल के सौजन्य से कांवरियों के बीच केला, सेव, नारियल एवं शर्बत का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। श्रद्धालुओं ने इस पुनीत सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बरनवाल युवक संघ, देवघर के जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल, उपाध्यक्ष टिंकु मोदी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सदस्य पिंकू बरनवाल, संयुक्त सचिव सागर बरनवाल, विक्रम बरनवाल तथा अरविंद बरनवाल सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा को समाज का सर्वोच्च दायित्व बताते हुए इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

