दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंत्री हफीजुल हसन ने प्रतिमा का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
देवघर: आज दिनांक 04.08.2026 को देवघर के हवाई अड्डा मोड़ स्थित वीर दिशोम गुरु चौक पर झारखंड राज्य के निर्माता, पद्म भूषण से सम्मानित श्रद्धेय दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर झारखण्ड सरकार के मंत्री जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हफीजुल हसन ने स्व. शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर उपस्थित सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, देवघर महापौर रवि राउत, उप महापौर टीप चटर्जी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

