श्रावणी मेला में सेप्टिक टैंक सफाई पर विशेष रियायत, देवघर नगर निगम ने जारी की सार्वजनिक सूचना
देवघर: श्रावणी मेला के दौरान शहर की स्वच्छता, जलजनित रोगों की रोकथाम एवं भूजल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए देवघर नगर निगम ने सेप्टिक टैंकों की वैज्ञानिक सफाई एवं निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है।

नगर निगम ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि BTL एजेंसी के माध्यम से आधुनिक सक्शन वाहनों द्वारा सेप्टेज (Septic Tank Sludge) का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निष्पादन किया जा रहा है। निगम ने नागरिकों, होटल व्यवसायियों एवं निजी संस्थानों से अपील की है कि वे नियमित रूप से अपने सेप्टिक टैंकों की सफाई कराकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
श्रावणी मेला के अवसर पर नगर निगम ने विशेष रियायती दरें निर्धारित की हैं। इसके तहत दो सक्शन गाड़ियों (कुल 6 किलोलीटर क्षमता) की सेवा ₹3,200 में उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि एक 3 किलोलीटर क्षमता वाली गाड़ी के लिए ₹1,800 शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं सभी सरकारी भवनों, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के लिए यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि इच्छुक नागरिक एवं व्यवसायी सक्शन वाहन की अग्रिम बुकिंग के लिए नगर निगम हेल्पलाइन 97089 58971 एवं 78701 09763 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा BTL एजेंसी की हेल्पलाइन 80176 74168 एवं 62990 49206 पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

