श्रावणी मेला के सातवें दिन इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला के सातवें दिन बाबा नगरी देवघर में आज श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला, अहले सुबह 04:09 बजे से जलार्पण शुरू हुआ।

आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,52,685 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 44,368, आंतरिक अर्घा से 1,01,278 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम 7039 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

