पंचायत भवन के प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
दुमका: जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक वी.एल.ई. के दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसकी शुरुआत 30 जनवरी को किया गया था। जिला पंचायती राज पदाधिकारी दुमका के निर्देशानुसार सबकी योजना सबका विकास अभियान 2025-26 के सफल क्रियान्वयन हेतु ई ग्राम स्वराज, टीएमपी, पीडीआई के अलावे जेम पोर्टल संचालन हेतु प्रखंड के पंचायत सिफ्टेड भीएलई जामा प्रखंड सभागार में जामा एवं रामगढ़ का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें पंचायत स्तर से जनकल्याणकारी योजना का पंजीकरण एवं लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए अन्य विभिन्न कार्यों के बारे में भी विस्तार से बड़े स्क्रीन के माध्यम से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ डॉ विवेक किशोर, मास्टर ट्रेनर रविन्द्र राउत जिला प्रबंधक डिजीटल पंचायत परियोजना दुमका एवं दीपक कुमार मंडल के अलावे जिला सीएससी प्रबंधक शुभम झा, प्रखंड समन्वयक चार्ल्स टुडू, नंदेश्वर राय प्रखंड प्रबंधक रामगढ़, नरेश पाल, वी.एल.ई. विकास बर्णवाल, नयन रूज, शिवशंकर कुमार अविनाश कुमार, अशोक राय आदि मौजूद थे।
संवाददाता: बीरबल कुमार दर्वे