देवघर (शहर परिक्रमा)

करौ में सांस्कृतिक मंत्रालय खोले संस्कृतिक विद्यालय: अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स

देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी एवं बैद्यनाथ धाम केशरवानी समाज के सदस्य नीतू केसरी करौ स्थित शांतिनिकेतन आवासीय विद्यालय में शिक्षा में विकास को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लियाl इसके पूर्व उन्होंने करौ स्थित कर्णेश्वर मंदिर कोटल काली मंदिर में माथा टेक कर जिलावासियों के लिए मंगल कामना कियाl इस अवसर पर शांतिनिकेतन विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत कियाl

मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स देवघर के अध्यक्ष रवि केसरी ने कहा कि करौ में शिक्षा व्यवस्था बहुत ही कारगर एवं सुदृढ़ हैl शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए झारखंड और केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा करौ मैं एक संस्कृत विद्यालय खोला जाए तभी यहां की पुरानी व्यवस्था कायम रह सकता हैl करौ बहुत ही प्रसिद्ध जगह है यहां शिक्षा के लिए अनेकों विद्यालय खोले गए हैंl यहां मेधावी छात्रों की कोई कमी नहीं है। यहां के अनेकों छात्र देश के विभिन्न बड़े पदों पर काबिज हैंl वर्तमान में यहां शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को पहल करने की जरूरत हैl तभी यहां शिक्षा व्यवस्था और आगे बढ़ सकता है और अनेकों छात्र देश के बड़े पदों पर काबिज हो सकते हैंl छात्रों को निखार की जरूरत है जिस हिसाब से शांतिनिकेतन विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को तालीम दिया जा रहा है वह काबिले तारीफ हैl करौ धार्मिक नगरी होने के साथ आध्यात्मिक नगरी भी हैl यहां अनेको विद्वानों ने जन्म लिया जिसके कारण आज पूरे देश में करौ का नाम सुशोभित हो रहा हैl

वहीं बैद्यनाथ धाम केशरवानी समाज के सदस्य नीता केसरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे आना होगा और कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़कर तालीम लेना होगा तभी प्रखंड का तरक्की सकता हैl मंच का संचालन राकेश कुमार राय ने किया।

मौके पर शांतिनिकेतन आवास विद्यालय के प्रिंसिपल जितेंद्र प्रसाद चौधरी, उदय चौधरी, प्रणव बनर्जी,उत्तम नाथ, प्रवीण तिवारी, राजेश मंडल, सपन चौधरी, सीमा कुमारी, रमेश सिंह, सुंदर सिंह, कृष्ण चंद्र यादव, अवध चौधरी, अरुण राय आदि मौजूद थेl