रंगभरो में राखी, दिशा जबकि निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में वैष्णवी अव्वल
हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इस दिन प्रभु रामलला का जन्मोत्सव मनाने के साथ पूजा की जाती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच रंगभरो एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। आज देवघर जिला का परिणाम की घोषणा की गई। ग्रुप बी (तृतीय से षष्ठ) में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की राखी प्रिया को प्रथम, जसीडीह की रश्मि कुमारी व प्रीति कुमारी को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान, ग्रुप सी (सप्तम से दशम) में डीएवी की दिशा रजनीश सिंह, आराध्या एवं आयुषी कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप सी, रामनवमी शीर्षक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में डीएवी की वैष्णवी व आयुषी कुमारी को क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि मधुपुर की न्यासा खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को आगामी 13 अप्रैल को दीनबन्धु उच्च विद्यालय के रवींद्र सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा।
रामनवमी के संदर्भ में वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा- चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ- 5 अप्रैल 2025, शनिवार को शाम 7 बजकर 26 मिनट से एवं 6 अप्रैल 2025, रविवार को शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस साल राम नवमी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे शुभ योग में त्री राम का जन्मोत्सव मनाने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। रामनवमी को रवि पुष्य योग के अलावा सुकर्मा, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। राम नवमी को सुबह से लेकर शाम 6 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा रवि पुष्य योग सुबह 06:18 से लेकर 7 अप्रैल को सुबह 06:17 तक रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:18 मिनट से आरंभ होगा, जो पूरे दिन रहेगा।