देवघर (शहर परिक्रमा)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व. हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व. हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

    इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ था। इस दौरान मौके पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, महासचिव दिनेश कुमार मंडल, झामुमो युवा जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, वरिय नेता सुरेश साह,धनंजय मंडल, परिमल सिंह, अजय नारायण मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *