मंगलधाम में हनुमान जी की 108 फ़ीट ऊँची प्रतिमा के लिए राज्यपाल ने किया भूमिपूजन
देवघर: आज दिनांक 12.04.25 को सेवा फाउंडेशन के द्वारा त्रिकुटी पर्वत की तलहटी में बसे तीर नगर में 108 फ़ीट ऊँची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित हेतु झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले वनवासी उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने हेतु कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश देवरालिया द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया।

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि देवघर जैसे धार्मिक स्थान में हनुमानजी की 108 फ़ीट ऊँची मूर्ति के स्थापना का एक विशेष महत्व है।
आगे उन्होंने सेवा फाउंडेशन के प्रदीप भैया को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके पास स्वामी विवेकानंद के विचारों अमलीजामा पहनाने का विजन है। समाज के प्रति भावना भी इनके अंदर भरी है। यह कुछ हटकर सोचते हैं, इसी की परिणती है जो सेवा फाउंडेशन के रूप में नजर आ रही है।
इसके पूर्व विशिष्ट सहयोगी के तौर पर उपस्थित निखिल नंदा ने कहा कि चार धाम हनुमान की स्थापना के क्रम में चौथे हनुमान प्रतिमा की आज देवघर में स्थापना हुई है। यह सिर्फ पत्थर की नीव नहीं बल्कि भारत में भक्ति के स्थापना का प्रतिक है। यह सिर्फ प्रतिमा निर्माण नहीं बल्कि एक भारत- श्रेष्ठ भारत का प्रतिक है।

वहीं विशिष्ट अतिथि आशीष गौतम ने कहा कि आज मंगल धाम संकल्प दिवस है। ग्रहों के संयोग से शुभ योग आता है और आज यही शुभ योग है, जो फलित होगा। इसलिए यहाँ रिद्धि- सिद्धि प्रकट होगी।
सेवाधाम द्वारा मंगालधाम के भूमिपूजन के दौरान उपरोक्त के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, रविन्द्र राय, सुखदेव भगत, रणधीर सिँह, राज पालीवार, नारायण दास, सुनील सोरेन, समीर उरांव, अभयकांत प्रसाद, दीपक प्रकाश आदि उपस्थित थे।