देवघर (शहर परिक्रमा)

प्लाज्मा, प्लेटलेट्स इत्यादि उपलब्ध कराने वाला देवघर का पहला सेंटर बना शिवाय ब्लड सेंटर

देवघर: आज दिनांक 12.04.25 को श्यामगंज रोड स्थित शिवाय हॉस्पिटल में शिवाय ब्लड सेंटर का उद्घाटन झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, श्रम-नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय यादव और विधायक सुरेश पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

     मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि देवघर स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत होता जा रहा है। पहले जहाँ देवघर में सिर्फ साधारण ब्लड बैंक हुआ करता था वहीं अब शिवाय ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों को पैक्ड रेड ब्लड सेल, संपूर्ण मानव रक्त, प्लेटलेट कंसन्ट्रेट, प्लेटलेट रिच प्लाज्मा, प्लेटलेट कंसन्ट्रेट, प्लाज़्मा, क्रायोप्रेसिपिटेट, ल्यूकोडेप्लेटेड रेड सेल्स एवं क्रायो पुअर प्लाज़्मा उपलब्ध होगा।
      मंत्री संजय यादव ने बताया कि शिवाय ब्लड सेंटर में डोनर को डोनर कार्ड भी उपलब्ध कराया जायेगा जिसकी वैलिडिटी 1 साल की रहेगी।
     वहीं विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि ब्लड के जरूरतमंद मरीज के परिजनों को अब दुर्गापुर या रांची का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।


      उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनर को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में देवघर सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, शिवाय हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, डॉ जे सी राज, डॉ. आशुतोष झा, डॉ अनिकेत, महामंडलेश्वर रोज नंदिनी गिरी, रामरेख यादव सहित सैकड़ो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *