झारखण्ड साहित्य आकादमी ने युवा कवि रवि शंकर साह को किया सम्मानित
देवघर: बलसरा गांव निवासी चर्चित युवा कवि रवि शंकर साह को रविवार को रांची प्रेस क्लब मे झारखण्ड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. डोमन साहू समीर स्मृति युवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

श्री साह को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट लेखन के साथ इस अभियान को गति देने में सक्रियता के लिए दिया गया है। उनको यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार शंभु बादल, अशोक प्रियदर्शी , नीरज नीर व अध्यक्ष शिरोमणि महतो जी के हाथो दिया गया।
ज्ञात हो कि झारखण्ड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का उदेश्य झारखण्ड में साहित्य अकादमी की स्थापना की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षित कराना है। साथ ही समिति का लक्ष्य साहित्य को समर्पित संस्था यानी साहित्य अकादमी का गठन, पत्रिका और पुस्तक प्रकाशन के माध्यम से प्रदेश में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसी के तहत हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीसरी बार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के 15 साहित्यकारों को विभिन्न पुरोधाओं की स्मृति में स्मृति सम्मान दिया गया। श्री अशोक प्रियदर्शी, रांची को समग्र साहित्यिक अवदान के लिए बिरसा मुंडा शिखर सम्मान। इसके साथ ही बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान- श्री शेखर मल्लिक, घाटशिला को उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए राधाकृष्ण स्मृति सम्मान – सुश्री रश्मि शर्मा, रांची को कथा लेखन के लिए । डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान – सुश्री रजनी गुप्ता ,रामगढ़ को श्रेष्ठ लेखन के लिए। भारत यायावर स्मृति युवा सम्मान – सुश्री सत्या शर्मा कीर्ति, रांची को समकालीन कविता के लिए । कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान – श्री प्रणव प्रियदर्शी , रांची को साहित्य-पत्रकारिता के लिए। रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान – डॉ सुभाष कुमार यादव , धनबाद को विधा-वैविध्य के लिए। सुशीला सामद स्मृति युवा सम्मान- सुश्री सुजाता कुमारी को समकालीन कविता के लिए। शिवनाथ प्रमाणिक स्मृति युवा सम्मान-नेतलाल यादव, गिरिडीह को खोरठा हिंदी कविता के लिए दिया गय।