डीएवी कोडरमा में नन्हे -मुन्ने बच्चों ने बनाया वेलकम क्राफ्ट
डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा में सतत विकास प्रक्रिया के अंतर्गत नए सत्र में नन्हे -मुन्ने बच्चों के बीच वेलकम क्राफ्ट मेकिंग कंपटीशन का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने भाग लिया।
कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एलकेजी के संपूर्ण राजपूत रहे। द्वितीय स्थान पर यूकेजी के अर्श अर्णव रहे। तृतीय स्थान यूकेजी की तान्या रंजन ने प्राप्त किया। कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा प्रथम की सानिया सोनी,आन्या माही और कक्षा दूसरी के पुनीत कुमार महतो रहे। द्वितीय स्थान कक्षा दूसरी की राहिनी प्रिया ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर कक्षा दूसरी की शान्वी गुप्ता और सर्वोत्तम असीम मिंज रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है। समय-समय पर अवसर पाकर यह बाहर आती है। शिक्षकों द्वारा बच्चों के गुणों में विकास किया जाता है। उनकी प्रतिभा को निखारा जाता है। बच्चों द्वारा इतने सुंदर ढंग से प्रस्तुति देना इस बात का प्रमाण है। डीएवी विद्यालय कई दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीसीए इंचार्ज प्रमोद बल्लारी खड़ंगा और सभी शिक्षकों की सराहना की।