देवघर (शहर परिक्रमा)

साहित्य समागम भारत ने किया उपायुक्त का स्वागत – सम्मान

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी, देवघर जिला के नए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा का स्वागत, अभिनंदन साहित्य समागम भारत ने किया। संस्था के संयोजक रवि शंकर साह एवं सुरजीत झा के नेतृत्व में साहित्यकारों की टीम ने उपायुक्त का स्वागत अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। साथ ही साहित्य समागम भारत की ओर से हालिया प्रकाशित साझा काव्य संग्रह “रवि रथी” उन्हें भेंट किया गया, जिसका लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के हाथो हुआ था। इसका सम्पादन राष्ट्रीय संयोजक रवि शंकर साह और विनय तिवारी ने किया है।

रवि शंकर साह ने कहा कि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा साहित्य प्रेमी हैं। जिससे देवघर के साहित्यकारों में उत्साह का माहौल है और एक आश जगी है।

इस अवसर पर सोनम झा, प्रीति कुमारी, गणेश उमर, प्रशांत सिन्हा आदि उपस्थित थे।