देवघर (शहर परिक्रमा)

प्रलेस देवघर की बैठक संपन्न, 10 अगस्त को जिला सम्मेलन पर बनी सहमति


देवघर: स्थानीय दीनबंधु स्कूल के सभागार में प्रगतिशील लेखक संघ देवघर जिला की बैठक रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ नागेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि हिंदी साहित्य जगत के महान कथा का सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती पखवाड़ा के अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ देवघर जिला शाखा का जिला सम्मेलन 10 अगस्त को होगा। समारोह में विचार गोष्ठी के अलावा कवि कोशिका भी आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड प्रदेश इकाई के वरीय पदाधिकारी राणेंद्र समेत कई अन्य पदाधिकारी अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति, स्मारिका प्रकाशन समिति एवं प्रबंधन समिति का गठन किया गया एवं पदाधिकारीयों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ नागेश्वर शर्मा बनाए गए जबकि स्मारिका प्रकाशन समिति के अध्यक्ष डॉ पालन झा को जिम्मेदारी दी गई। वित्तीय समिति के अध्यक्ष काजल कांति सिकदार को बनाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिटायर्ड प्रो एवं प्रगतिशील लेखक संघ के जिला अध्यक्ष रामनंदन सिंह के अलावा सचिव फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, डॉ पालन कुमार झा, डॉ प्रदीप सिंह देव, प्रसून बसु, अतिकुर रहमान, काजल कांति सिकदार, आरके ठाकुर, प्रसन्न कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रकाश चंद्र झा, गणेश प्रसाद उमर, प्रमेश कुमार वर्मा, स्नेहलता, अनीता चौधरी, राजेंद्र कुमार, धीरेंद्र छतरहारवाला, वीरेश कुमार वर्मा, प्रेमशीला गुप्ता, सरोज गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन प्रोफेसर रामनंदन सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन काजल कांति सिकदार ने किया।