SKMU: बीएड सेमेस्टर वन का परीक्षा परिणाम घोषित
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा बी.एड. सेमेस्टर-1 परीक्षा 2024, सत्र 2024-26 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें कुल 1725 परीक्षार्थियों में से 99.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार साह ने बताया कि रिजल्ट विवि का आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है छात्र देख सकतें हैं।

