क्या होता है टैरो कार्ड? जानें टैरो कार्ड रीडर बरखा झुनझुनवाला को
जबसे देवघर की बरखा झुनझुनवाला को टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट के रूप में मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के हाथो “Spiritual Excellence Blue diamond Award” प्राप्त हुआ है, देवघर जैसे छोटे शहर के लोगों में टैरो कार्ड रीडर के बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है।

लोगों में यह दिलचस्पी है कि आखिर यह टैरो कार्ड रीडर क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?
क्या होता है टैरो कार्ड?
हालांकि वर्तमान में टैरो कार्ड को लेकर आम जनमानस में जानकारी का आभाव है। लेकिन टैरो कार्ड रीडिंग एक प्राचीन कला है, जिसमें 78 टैरो कार्ड के माध्यम से भविष्य की भविष्यवाणी की जाती है।
टैरो कार्ड एक प्रकार का कार्ड डेक है जिसमें विभिन्न प्रतीकों, चित्रों और संख्याओं का उपयोग करके भविष्य की भविष्यवाणी की जाती है।

कौन होता है टैरो कार्ड रीडर?
टैरो कार्ड का अर्थ और व्याख्या करने वाले को टैरो कार्ड रीडर कहा जाता है, जो कार्डों के प्रतीकों और अर्थों को समझकर व्यक्ति के प्रश्नों के उत्तर देते हैं।
टैरो कार्ड रीडर कैसे काम करते हैं?
टैरो कार्ड रीडर कार्डों को फेंटते हैं और फिर उन्हें एक विशिष्ट तरीके से बिछाते हैं। प्रत्येक कार्ड का अपना एक अर्थ होता है, और रीडर इन अर्थों को समझकर व्यक्ति के प्रश्नों के उत्तर देते हैं।
कौन है टैरो कार्ड रीडर बरखा झुनझुनवाला?
बरखा झुनझुनवाला देवघर के कपड़ा व्यवसाई अभिमन्यु झुनझुनवाला की पत्नी और प्रदीप झुनझुनवाला व रंजना झुनझुनवाला की पुत्रवधू हैं।
तीन बहनों में सबसे छोटी बरखा झुनझुनवाला का जन्म बिहार के भागलपुर ज़िले के कहलगांव में हुआ। उनके पिताजी अशोक कुमार बंकिया और माता शर्मिला देवी बंकिया हैं।
बरखा कैसे बनी टैरो कार्ड रीडर?
उच्च शिक्षा प्राप्त बरखा की कोरोना के दौरान मेंटर अभिषेक मदान और हरप्रीत कौर से मुलाक़ात हुई, जिन्होंने बरखा को टैरो कार्ड रीडर बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य के लिए उनके पति अभिमन्यु झुनझुनवाला सहित परिवार के सभी सदस्यों ने भी उन्हें सहयोग किया।
क्या कहती है बरखा
बरखा बताती है कि टैरो कार्ड सिर्फ भविष्य नहीं बताते बल्कि आत्म-ज्ञान और आत्म-विकास कर निर्णय लेने में सहायता और समस्याओं का समाधान करते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को टैरो कार्ड रीडिंग करानी चाहिए।
उन्होंने स्वयं के बारे में बताते हुए कहा कि अभी तक एस्ट्रोटैक के माध्यम से मैंने लगभग 5 हजार लोगों की सहायता की है, जिसमें 85-90% सटीकता का अनुमान है।
कैसे कर सकते हैं बरखा से सम्पर्क?
बरखा से सम्पर्क के लिए:-
instagram account- tarotbarrkha
Mob- 8809944544

