देवघर (शहर परिक्रमा)

हार्दपीठ बैद्यनाथ फाउंडेशन ने किया छात्र-छात्राओं हेतु मेगा सम्मान समारोह का आयोजन

आज दिनांक 29.6.2025 को तक्षशिला विद्यापीठ के सभागार में तृतीय सूर्य मोहन झा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दसवीं, बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही नीट और जेई एडवांस जैसे कठिन प्रतिस्पर्धा में सफल छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में तक्षशिला विद्यापीठ तथा हिन्दी विद्यापीठ के निदेशक, व्यवस्थापक अशोकानन्द झा, झारखंड सरकार के पूर्व श्रम एवं कौशल मंत्री राज पलिवार, देवघर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य सुंदर चरण मिश्र, डीपसर के शिक्षक प्रो.शुभेश्वर झा, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा, सुरनाथ झा एकेडमी के प्राचार्य ब्रजेश कर्म्हे के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्वान, विदुषी शिक्षक, शिक्षिका और प्राचार्य आद्योपांत मौजूद रहे।
इस दौरान हार्दपीठ बैद्यनाथ फाउण्डेशन द्वारा लगभग साढ़े चार सौ बच्चों को प्रतिभा सम्मान दिया गया। उपस्थित विद्वानों ने छात्रों को उत्तरोत्तर उन्नतिशील रहने की शुभकामना और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष परशुराम तिवारी, सोमेश पण्डित, सचिव विनय नारायण खवाडे, सांस्कृतिक सचिव सोमेश कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी रूपेश मिश्र, कोषाध्यक्ष भगवानधन मिश्र, संयोजक राजदेव मिश्र, मीडिया प्रभारी, डॉ. विजय शंकर, लक्ष्मी कान्त मिश्र, दीपा मिश्रा, छविशंकर पंडित, चन्दन चटर्जी, चन्दा जजवाडे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के प्रभारी रुपेश कुमार मिश्र के देख रेख मे कार्यक्रम को आयोजित किया गया।