देवघर (शहर परिक्रमा)

4थे झारखंड स्टेट एरोबिक एंड एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, रांची बना सबसे ज्यादा पदक विजेता

आज दिनांक 29.06.25 को 4थे झारखंड स्टेट एरोबिक एंड एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025 का आयोजन स्थानीय इनडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कौन हुआ विजेता

प्रतियोगिता के पश्चात् रांची सर्वाधिक पदक गोल्ड 35, सिल्वर 30 लाकर ओवर ऑल चैंपियन बना जबकि देवघर उप विजेता हुआ जिसके झोली में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज आया।

उजविजेता देवघर

विजेताओं को पुरस्कार वितरण

     चैंपियनशिप आयोजन के पश्चात् मुख्य अतिथि देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने विजेता खिलाडियों को ट्रॉफी प्रदान किया। जिनके साथ जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा व ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा भी मौजूद थे। वहीं उप विजेता टीम देवघर को जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह, रितेश केसरी, सुरेश साह के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। जिसे देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अजय खवाड़े ने ग्रहण किया।

ऐसे हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

आयोजन में सबसे पहले उद्घाटन के मौके पर गोड्डा उपायुक्त अंजलि यादव को डीएसए सचिव आशीष झा ने बुके और शॉल देकर स्वागत किया। तत्पश्चात गोड्डा उपायुक्त, डीएसए सचिव और झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजन का शुभारम्भ किया किया।

डॉ सुनील खवाड़े

मुख्य अतिथि ने कहा

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर में झारखंड स्टेट एरोबिक एंड एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन जिम्नास्टिक संघ द्वारा पहली बार किया गया, यह देवघर और आस पास के खिलाड़ियों के लिए बहुत ही अच्छा है। देवघर जिला ओलंपिक संघ हर समय खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और रहेगा। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

कार्यक्रम में विशेष

चैंपियनशिप आयोजन के पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े के शादी की वर्षगांठ बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक आदि खिलाड़ियों के द्वारा मनाया गया। डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया वो अपने भावना को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते।

मौके पर उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान तूलिका श्रीवास्तव, रितेश पंसारी, सूरज केसरी, दीपक गुप्ता, ज्ञान शाही, अजय खवाड़े, कृष्ण कुमार बर्नवाल, विक्रम चौधरी, विप्लव कुमार विश्वास आदि मौजूद थे।