इनरव्हील क्लब का डिस्टिक असेंबली कार्यक्रम “उत्साह” हुआ संपन्न
अवार्ड सेरेमनी के साथ साथ मनोरंजन हेतु नृत्य एवं संगीत का आयोजन दूर-दूर से आई क्लब की सदस्यों के लिए किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमे सबसे पहले क्लब की सदस्य डॉक्टर के. पल्लवी एवं डॉक्टर चेतन भारती के द्वारा बहुत ही सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
उसके पश्चात नटराज कला केंद्र तथा संस्कृति वाटिका के बच्चों तथा प्रशिक्षुओ द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति पेश की गई।

देवघर की जानी-मानी गायिका इशा चक्रवर्ती द्वारा सुरीली आवाज में बहुत ही मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गए जिसे सब लोगों ने बहुत ही पसंद किया।
आगे कार्यक्रम में बैंगलोर से आई हुई मुख्य अतिथि वीनूथा हरीश के साथ ” वाबिंग विथ वीनूथा” चैट शो का आयोजन किया गया जिसे पी.डी.सी श्वेता सिंहा ने बड़े ही सुंदर तरीके से होस्ट किया।
सुबह के सत्र में “मेरी किताब” का विमोचन किया गया।
इस किताब में बिहार एवं झारखंड के क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों को दी जाने वाली सुविधा का जिक्र तथा दिलचस्प बातें छपी हुई है जिसकी 10000 प्रतियाँ वितरित की जाएगी।
पुनः बिजनेस सेशन के पश्चात नए सत्र 2025- 26 की नवनिर्वाचित मंडलाअध्यक्ष रश्मि गुप्ता को सत्र 2024- 25 की जिला अध्यक्ष आलोकानंदा बक्शी के द्वारा गले में इनर व्हील का कॉलर पहनकर पदभार सौंपा गया। और इसकी साक्षी बनी पूरे झारखंड और बिहार से लगभग 50 क्लब से आए हुए दर्जनों पदाधिकारीगण एवं 350 से अधिक सदस्य गण।
साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे सत्र में विभिन्न क्लबो द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो का पीपीटी प्रेजेंटेशन एवं अन्य प्रेजेंटेशनऋ सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया..
मंच पर उपस्थित सत्र 2024- 25 सभी जिला पदाधिकारी यथा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,आइसो एवं एडिटर ने अपना प्रभार सत्र 2025- 26 के नए पदाधिकारीयों को सौंपा।
साथ ही सत्र 2025 -26 के लिए सभी क्लबो से मनोनीत नये अध्यक्षों को नव निर्वाचित मंडला अध्यक्ष ने मंच पर पिन लगाकर नए सत्र का प्रभार सौंपा।
इस वर्ष देवघर क्लब से ज्ञानी मिश्रा को यह प्रभार सौपा गया।
और इसी के साथ इनर व्हील डिस्टिक असेंबली का दो दिवसीय कार्यक्रम भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ।
पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्ष सारिका साह व रश्मि रंजन झा ने अपने सदस्यों की विभिन्न प्रभार सौंप कर कुशलता पूर्वक संपन्न कराया।

