देवघर (शहर परिक्रमा)

मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

आज दिनांक 29.06.25 को देवघर के मारवाड़ी समाज द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान बताया गया कि आगामी 8 एवं 9 नवंबर, 2025 को समस्त मारवाड़ी समाज जिसमें ब्राह्मण, अग्रवाल, माहेश्वरी, जैन और ओसवाल आदि आते है, के विवाह योग्य / तलाकशुदा/विधवा/विधुर लड़के लड़कियों के विवाह हेतु एक विशाल परिचय सम्मेलन और फरवरी 2026 में इस सम्मेलन के माध्यम से तयशुदा जोड़ों का, उनकी सहमति से इस समिति द्वारा विवाह भी कराया जाएगा। जो तयशुदा जोड़े आपसी सहमति से सम्मलेन से बाहर कहीं विवाह करना चाहेंगे, तो उन्हें इस बात की पूरी स्वतन्त्रता होगी।


    आगे बताया गया कि इस कार्यक्रम की सफलता हेतु समिति द्वारा पूरे झारखंड के सभी जिलों में उप- समितियों का भी गठन कर लिया गया है। इसके अलावा राज्य के बाहर से भी विवाह के इच्छुक लोगों का बायोडेटा यदि आता है, तो उसे भी इसमें सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए समाज के कंप्यूटर के एक्सपर्ट लोगो की एक टीम बनाकर डेटा सेंटर बनाया गया है जिसमें विवाह हेतु आए हुए सभी बायोडेटा का विश्लेषण कर जोड़ियों को उनकी पसंद अनुसार पार्टनर चुनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस डाटा सेंटर का संचालन साकेत छावछरिया और सर्वेश मोदी कर रहे हैं।
    इसमें भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, जिसका शुल्क मात्र 250/ रुपए रखा गया है। इस समिति का Email ID- marwarivivahparichay@gmail.com और डाटा सेंटर का नंबर 7004315108 है।
    इस समिति के मुख्य संयोजक श्री रमेश बाजला, अध्यक्ष ताराचंद जैन, महामंत्री अनिल टेकरीवाल और कोषाध्यक्ष अशोक जैन है।
    यह आयोजन देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष अशोक डालमिया है। जबकि समिति के मार्गदर्शक मंडल में प्रदीप कुमार बाजला, विनोद सुल्तानिया, यमुना लच्छीरामका, जयनारायण शर्मा आदि है। वहीं समिति के संरक्षक गोबिंद प्रसाद डालमिया, परमेश्वर गुटगुटिया और अभय सर्राफ हैं।
   आज प्रेस वार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से प्रमोद छावछरिया, जयनारायण शर्मा, संतोष लाल गुटगुटिया, प्रमोद खोवाला, दीपक बजाज, प्रमोद बाजला, राजकुमार शर्मा, सरला अग्रवाल इत्यादी उपस्थित थे।