देवघर (शहर परिक्रमा)

आज इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

देवघर: आज दिनांक 04.07.25 को राजकीय श्रावणी मेला 2025 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु रख रखाव कार्य के लिए कॉलेज पीएसएस से 11 KV शिवगंगा फीडर का लाइन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 04 बजे तक बंद रहेगा, जिससे शिवगंगा के चारों ओर, लक्ष्मीपुर चौक, भारती होटल, मानसिंघी, शिवराम झा चौक, हिंदी विद्यापीठ, डोमासी, पेड़ा गली, कीर्तनिया घाट आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।