इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा ‘आर एल सर्राफ स्कूल’ में लगाया गया “वाटर स्टेशन”
देवघर: आज दिनांक 4.07.25 को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा ‘आर एल सर्राफ स्कूल’ छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए “वाटर स्टेशन”(वाश बेसिन) का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार द्वारा किया गया। यह कार्य इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिन कंचन मूर्ति साह के नेतृत्व में किया गया। “वाश बेसिन” से बच्चे हाथ धोने का सही तरीका जान पाएंगे और उसका प्रयोग कर स्वास्थ्य और स्वच्छ रह सकेंगे।

क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिन कंचन मूर्ति साह ने बताया कि इनर व्हील क्लब “वाश बेसिन” स्कूल के छात्रों के लिए एक विशेष उपहार है जो उन्हें हाथों को स्वच्छ रखने में मदद करेगा ‘साथ ही स्कूल में स्वच्छता कायम रखने में मदद करेगा। बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका भी सीखना चाहिए।
उन्होंने आगे बताया कि बच्चों के साथ सावन माह में आने वाले तीर्थयात्रियों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। क्यूंकि सर्राफ स्कूल में सावन माह में कावरियों एवं सेवकों का शिविर भी लगाया जाता रहा है। मौके पर क्लब अध्यक्षा ने वाशबेसिन के सहयोग हेतु प्रमोद टीबडेवाल को धन्यवाद दिया।
डीईओ विनोद कुमार ने वाश बेसिन का उद्घाटन के पश्चात्क हा कि बच्चों को स्वच्छ रखने के लिए “वास बेसिन” बहुत ही जरूरी है। यह स्कूल में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देगा और बच्चों को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी सिखाएगा।
मौके पर आर एल सर्राफ की प्रधानाध्यापिका ‘जूली प्रसाद, क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिव कंचन मूर्ति, रश्मि रंजन झा, उपाध्यक्ष ममता किरण, कोषाध्यक्ष स्वेता केशरी, मीडिया प्रभारी बेबी रोमा, अर्चना भगत, सरिता अग्रवाल, रूपा छावछरिया, सारिका साह, रीता चौरसिया, रंजना मुंदड़ा, नमिता भगत, मिनी दास आदि मौजूद थे।

