आईपीएल के तर्ज पर आयोजित होगा डॉ. सुनील खवाड़े टेनिस बॉल क्रिकेट
देवघर के इतिहास में पहली बार आईपीएल के तर्ज पर टेनिस बॉल से क्रिकेट का आयोजन किया जायेगा जिसका नाम डॉ सुनील खवाड़े देवघर ट्रॉफी होगा।
इस ट्रॉफी के पहले सीजन का आयोजन केकेएन स्टेडियम में 5 जुलाई 12 बजे से किया जायेगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और डॉ सुनील खवाड़े रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि में देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ जे सी राज, हैंड बॉल संघ के चेयरमैन संजय मालवीय, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सचिव लॉन बॉल संघ कृष्ण कुमार, साइक्लिंग संघ के सचिव ज्ञान शाही, युवा नेता राहुल चंद्रवशी सहित ओलंपिक संघ से कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस टूर्नामेट में टोटल छह टीम भाग ले रही है जो इस प्रकार है:-
👉🏻 पी वी आर पैंथर
👉🏻कैलाश फाइटर
👉🏻स्टाइलिश इलेवन
👉🏻 मुकेश फ्लावर
👉🏻मां मनसा ऑरेंज लॉयन
👉🏻 लिटिल पैराडाइज इलेवन
यह टूर्नामेंट 5 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसके पूर्व इस खेल के लिए खिलाडियों का ऑक्शन देवघर के उत्सव प्लेस में 29 जून को कराया गया जिसमें सभी टीम के खिलाड़ी मौजूद थे।
इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी विक्की सिंह (11000) की राशि में जिसको सर्वाधिक बोली लगाकर पी वी ए पैंथर ने अपने साथ जोड़ा।
डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि जिस प्रकार टेनिस बॉल क्रिकेट अभी पूरे विश्व में एक स्थान ले रहा है, जैसे कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) और टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीबीसीपीएल), टेनिस बॉल का उपयोग करके आयोजित किए जाते हैं, वैसे ही यहां के खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देना इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। ताकि वो भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बड़े स्तर पर भी कर सके।

