बाबा के पवित्र जल से सिंचित पौधों का वितरण कर रहा रोटरी क्लब
251000 पौधे निःशुल्क वितरण का लक्ष्य
देवघर: श्रावण मेला 2025 के अवसर पर आज दिनांक 12.07.25 को जिला प्रशासन देवघर के उपायुक्त नमन प्रीयेश लकड़ा के निर्देशन में Viroy Foundation के मुख्य सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा आयोजित “पौधा वितरण सेवा शिविर” का भव्य शुभारंभ शिवलोक परिसर में हुआ। इस सेवा अभियान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अभियान का उद्घाटन उपविकास आयुक्त पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सोशल इन्फ्लुएंसर ऋतु सिंह एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष पीयूष जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के पवित्र जल (निर्जल) से सिंचित पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसमें 251000 पौधे निःशुल्क वितरण का हमारा लक्ष्य है। यह पौधे श्रद्धालुओं को “बाबा का प्रसाद” स्वरूप प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह केवल रोटरी का नहीं, पूरे देवघर का अभियान है। मैं सभी नागरिकों से निवेदन करता हूँ कि इस पुनीत कार्य में आगे आकर पौधों का दान करें। हम उन पौधों पर बाबा का पवित्र जल (निर्जल) और बेलपत्र अर्पित कर श्रद्धालुओं को यह पौधा ‘बाबा का प्रसाद’ स्वरूप सौंप रहे हैं। ताकि वे इस पौधे को अपने साथ घर ले जाकर जीवनभर बाबा की कृपा का स्मरण कर सकें।
मौके पर रेड क्रॉस सोसाईटी के चेयरमैन जितेश राजपाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कार्यकारी सदस्य सुरेश शाह, विजय प्रताप सनातन, संजय मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।

