श्रावण मास पर्यन्त चलने वाले रुद्राभिषेक का आज तीसरा दिन
देवघर: कविलाशपुर स्थित श्री मंगलधाम में श्रावण मास पर्यन्त रुद्राभिषेक पुजा हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि विश्व कल्याण हेतु पुरे श्रावण मास तक होने वाला यह रुद्राभिषेक प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से 12:00 बजे तक किया जाता है जिसमें आज श्रावण मास के तीसरे दिन मुख्य यजमान देवघर के प्रेम प्रकाश चौबे परिवार सहित, धनबाद से नरेंद्रजी एवं मुकेश पाण्डेय समस्त परिवार थे।
इस दौरान आचार्य सुधीर शर्मा, राहुल शर्मा, जवाहर लाल शर्मा, विकास शर्मा एवं विवेक शर्मा के द्वारा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भक्ति भाव में किया गया। मौके पर सेवा फाउंडेशन के सचिव प्रवीर कुमार भी उपस्थित थे।

