गिरी बनवासी कल्याण परिषद द्वारा वृक्षारोपण के साथ बच्चों के उत्थान हेतु कार्यक्रम आयोजित
देवघर: गिरी बनवासी कल्याण परिषद बांझी गांव में बनवासी कार्यालय घोरमारा में फलदार एवं बेल का वृक्ष लगाया गया। वृक्ष लगाने का उद्देश्य वातावरण शुद्ध एवं प्रदूषण मुक्त हो। साथ ही साथ बनवासी कल्याण परिषद में रह रहे छोटे-छोटे 22 बच्चों के बीच कॉपी कलम मिठाई एवं कपड़े बच्चों को दिया गया।

नगर शाखा के द्वारा प्रत्येक महीना कुछ ना कुछ कार्य किया जाता है और आगे भी कार्य किया जाएगा शाखा अध्यक्ष प्रदीप बाजला ने कहा कि सावन महीने में भी बनवासी के द्वारा बम भाइयों की सेवा की जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप बाजला, अभय सर्राफ, संजीव जजवाडे, सचिन सुलतानिया, किशन देव चौधरी, बृजमोहन मंडल, धनंजय मंडल, अनिल टेकरीवाल, परवीन बाजला, संजय बाजला, अनुपम बाजला, गौतम बाजला, बजरंग भटवाल, रितु बाजला, प्रमिला बाजला, जोगिंदर टुडू, परमेश्वर टुडू सहित शाखा के सभी सदस्य उपस्थित थे।

