श्रावणी मेला के 23वें दिन इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 23वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:09 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,74,740 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 51,753 आंतरिक अर्घा से 1,12,853 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 10134 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।


