SBI के कांवरिया सेवा शिविर में चौथे और अंतिम सोमवारी को भी जारी है सेवा
देवघर: श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी में भी श्रद्धालुओं की सेवा में SBI के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं।
ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा तिवारी चौक पर शिविर लगाकर श्रावणी मेला के शुरुआत से कांवरियों के कतार में सेवा दी जा रही है, जो श्रावणी मेला के अंत तक जारी रहेगी। इस दौरान कांवरियों को शीतल जल, शरबत एवं ताजे फलों की नि:शुल्क सेवा की जा रही है।

मौके पर मुन्ना कुमार झा और धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के देवघर अंचल के उप महाप्रबंधक एस. सत्यनारायण राव की अगुवाई और क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में संचालित इस शिविर की सफलता में न केवल बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, बल्कि उनके परिजन एवं सेवानिवृत्त स्टाफ भी पूरे मनोयोग से सहयोग दे रहे हैं।
इस दौरान उपमहाप्रबंधक एस सत्यनारायण राव, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा, मुन्ना कुमार झा, धीरज कुमार, अवनी कुमार, चक्रधर मिश्रा, निशि बाला, पंकज मिश्रा, किया वशिष्ठ, के आर दास, निशांत कीशु, शंकर दास, एस एस सरकार, सुबोध चंद्र झा, पंकज मिश्रा, राजेश सिन्हा, के के वर्मा, नवानंद, संतोष कुमार, धीरज कुमार (मुख्य प्रबंधक), विभु प्रकाश, मिथिलेश, अंशुमन, कैलाश, अनिरुद्ध, अभिजीत, राजेश, अमरेश गुप्ता, दीपक मिश्रा आदि के द्वारा सेवा दी जा रही है।

