देवघर (शहर परिक्रमा)

स्वर्ण व्यवसाई संघ के कांवरिया सेवा शिविर में फलाहार का निःशुल्क वितरण

देवघर: स्वर्ण व्यवसाई संघ के मासव्यापी सेवा शिविर में चौथे सोमवारी को भी कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा जारी है। यह सेवा शिविर तिवारी चौक के निकट लगाई गई है जहाँ कतारबद्ध कांवरिया श्रद्धालुओं को फलाहार, शरबत, पानी इत्यादि दिया जा रहा है। वहीं आज श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी पर श्रद्धालुओं को फलाहार दिया जा रहा है।

   मौके पर स्वर्ण व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बताया कि स्वर्ण व्यवसाई संघ द्वारा 15 जुलाई को सेवा शिविर स्थापित किया गया था जो 14 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा।
      सेवा शिविर में दिलीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, पवन कुमार साह, शिव कुमार ठाकुर, सहदेव पोद्दार, मृत्युंजय प्रसाद, गणेश साह, बलराम पोद्दार इत्यादि सहित संघ के अन्य सदस्य लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं।