डाक सेवा समिति द्वारा लगाया गया नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर
दुमका (जामा): हंसडीहा के पेट्रोल पंप के समीप
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार की रात्रि से सोमवार की सुबह तक सावन महीना का प्रत्येक सोमवारी में बम भोले डाक सेवा समिति कुरूमटांड़ के बैनर तले नि:शुल्क डाक बम सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। डाक बम सेवा के लिए शिविर में मुख्य रूप से सामग्री दर्द निवारक दवाई, स्प्रे, लोशन, पानी, शरबत, नींबू, लस्सी, पंचमेवा, फल इत्यादि सामग्री के द्वारा डाक बमों का समिति के सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भावना से सेवा किया गया।

दिनेश कुमार यादव के अगुवाई में यह शिविर का आयोजन किया गया। वहीं राजवीर प्रिमियम वाटर के द्वारा निशु:ल्क मिनरल वाटर का सहयोग दिया गया।
मौके मनोज चौधरी, प्रदीप महारा, भैरो मंडल, रमेश कुमार, कौशल कुमार मंडल, पवन महारा, गौतम कुमार, अमित कुमार, नीतीश रंजन, अभिषेक आलोक, राम कुमार, अजय, जयराम, कुंदन कुमार, दीपक, राजेश, जिवेश, निर्मल, बादल,नीतीश, बिमल, मोनू, सरोज, गौरव, विशाल, समर, बंधन, एवं कुरूमटांड़ के अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता:-बीरबल कुमार दर्वे

