देवघर (शहर परिक्रमा)

ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने धरा शिव पार्वती का रूप, शिक्षकों ने की श्रद्धालुओं की सेवा

देवघर: आज दिनांक 04.08.25 सावन की अंतिम सोमवारी को ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा शरबत पिलाकर और फल बांटकर की गयी। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे शिव और पार्वती की वेश भूषा में उपस्थित थे।

   मौके पर ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक एस एन प्रसाद ने बताया कि शिवभक्त कांवरिये 105 किमी पैदल चलकर सुल्तानगंज से बाबानगरी देवघर पहुंचते है, ऐसे कांवरियों की सेवा शिवभक्ति के सामान ही है। इसलिए विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने पूजा हेतु कतारबद्ध कांवरियों के बीच फलाहार और शरबत का वितरण किया। वहीं कई छात्र छात्राओं ने शिव पार्वती का रूप धर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।