झारखण्ड में 3 दिन का राजकीय शोक, 2 दिन राज्य सरकार के कार्यालय बंद
रांची: आज दिनांक 04.08.25 को प्रातः झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्य सभा सांसद का निधन गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में हो गया। तत्पश्चात राज्य सरकार के संयुक्त सचिव अखलेश कुमार सिन्हा ने एक ज्ञापन जारी कर बताया है कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री-सह- राज्य सभा सांसद के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 04.08.2025 से 06.08.2025 तक 03 (तीन) दिवसीय राजकीय शोक मनाया जायेगा।

इस अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय दिनांक 04.08.2025 एवं 05.08.2025 को बन्द रहेंगे।

