देवघर उपायुक्त ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
देवघर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन द्वारा शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। देवघर परिसदन सभागार में आयोजित शोकसभा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा समेत जिले के पदाधिकारीगण और सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।


