झामुमो सुप्रीमो की मृत्यु की खबर सुनते ही देवघर झामुमो में शोक की लहर
देवघर: दिशोम गुरु झारखंड के अग्रणी आंदोलनकारी झारखंड के गांधी शिबू सोरेन हमारे बीच में नहीं रहे पूरे झारखंड में शोक की लहर बह रही है। उक्त बातें जेएमएम के वरीय नेता सुरेश शाह ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड ही नहीं पूरे देश गमजदा हो गया है। देवघर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा सुबह से ही अपने दिशोम गुरु के स्वर्गवास होने की खबर को सुनकर कांवरियों के सेवा में लगे हुए शिविर को बंद कर दिया और सभी लोग रांची की ओर प्रस्थान कर गए, बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व पूर्वक्ता सुरेश साह, राहुल चंद्रवंशी, श्री सिंह, वैभव चंद्रवंशी, नीलम देवी, हीरा देवी, मनोज दास, नंदकिशोर दास, संतोष सिंह, प्रदीप चौधरी, विपिन यादव, सुनील मंडल, केदार दास, श्रीकांत यादव, वीरू यादव, सिकंदर रावत सभी लोग रांची के लिए प्रस्थान किए।

