देवघर (शहर परिक्रमा)

चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया शोक सभा का आयोजन

देवघर: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सदर अस्पताल के प्रयोगशाला में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में झारखंड के महान आंदोलन कारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया और दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिसमें रवि रंजन, त्रिलोकी नाथ पांडेय, संजीव कुमार मिश्र, अनिल कुमार गुप्ता, पारस नाथ अंबे,बैजू कुमार, मिथिलेश प्रसाद, अरुण कुमार, आशु रंजन, पिंटो कुमार, विवेक कुमार, अजित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब पूरा झारखंड महमानों के चंगुल में था तो इनके आंदोलन से से ही पूरे झारखंड को महाजनों के चंगुल से मुक्त कराया, आदिवासी समाज में व्याप्त शराब के सेवन के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया। आज यदि झारखंड को अलग राज्य की पहचान मिली है तो यह भी उनके ही आंदोलन की देन है।हम सभी कर्मचारी संगठनों को उनके सफल आंदोलन से प्रेरणा मिलता है।