गुरुजी को अंतिम नमन: संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
देवघर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ के निधन पर संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

मौके पर कहा गया कि गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय एवं झारखंड आंदोलन को समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को संध्या 3:00 बजे, विनायक डिस्ट्रीब्यूटर्स, बाजला चौक के समीप एक शोकसभा का आयोजन संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर चैंबर सदस्यों, व्यवसायिक, सामाजिक एवं नागरिक समुदाय के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में गुरुजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इसमें चैंबर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, सह सचिव पंकज भालोठिया, कोषाध्यक्ष सर्वेश मोदी, कार्यकारिणी लक्ष्मण पटेल, आलोक, पूर्व उपाध्यक्ष आलोक मलिक, पूर्व महासचिव रितेश टिबरेवाल, सदस्य अजय कुमार, निकेश सिंह, आनंद कुमार, शशि गुप्ता, राजीव सिंह, अजय कुमार, प्रदीप कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

