देवघर (शहर परिक्रमा)

अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के पूर्व संरक्षक की मनाई गई पुण्यतिथि

देवघर: अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के देवघर जिला के पुर्व संरक्षक स्व सीताराम साह की पुण्यतिथि उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा बेटे, बहु, नाती, पोता एवं समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा धूमधाम से देवघर नगर निगम क्षेत्र के 28 नंबर वार्ड में कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को फल, मिठाई, पूड़ी सब्जी का पैकेट देकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। साथ ही साथ चांदडीह के वृद्ध आश्रम में सभी वृद्धा आश्रम वृद्ध माता, बहनो और मुक बधीर बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, फल नास्ता का पैकेट देकर उनकी आत्मा का शांति के लिए बाबा बैजनाथ से कामना किया गया।

   अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की “स्वर्गीय सीताराम साह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। आज के दिन हम उनकी यादों को संजोते हैं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।
   सीताराम साह जी की पुण्यतिथि पर हम उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी और उनके आदर्श हमें प्रेरित करते रहेंगे।
  इस कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, पंकज गुप्ता, सुमन गुप्ता, चंदन गुप्ता, प्रकाश कुमार मंडल, अरविंद शर्मा, उमाकांत साह, सत्यम गुप्ता, शिवम् गुप्ता, आर्या नंदनी, रंजना देवी, असवी कुमार एवं अनेकों परिवार एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।