राज्यस्तरीय बेंच प्रेस मुकाबले में देवघर के आयुष संतोषी का जलवा, 2 गोल्ड मेडल पर जमाया कब्ज़ा
देवघर: झारखंड के खूंटी जिला के भगत सिंह चौक, नगर भवन मे आयोजित बीस्ट क्लासिक स्टेट पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट प्रतियोगिता, 2025 में आयुष संतोषी ने सब जूनियर केटेगरी के 74 किलोग्राम के बेंच प्रेस में पूरे 29 प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त कर सिर्फ देवघर जिला ही नहीं बल्कि पुरे राज्य में अपना और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। वहीं जूनियर केटेगरी के 74 किलोग्राम बेंच प्रेस में भी आयुष संतोषी ने पूरे 24 प्रतिभागीयो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही सब जूनियर एवं जूनियर कैटेगरी मे सभी वेट कैटेगरी मे सबसे अधिक जीएल स्कोर प्राप्त कर बेस्ट लिफ्टर मेंस बेंचप्रेस का टाइटल भी अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड राज्य से करीब 300 पावर लिफ्टर ने भाग लिया था। आयुष ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व समस्त जिलावासियों को दिया। आयुष बताते है उनकी सफलता के पीछे उनकी माँ अलका सोनी का बहुत बड़ा योगदान है।
जानकारी हो कि आयुष संतोषी के पिता देवघर के चिरपरिचित पत्रकार अजय संतोषी हैं। आयुष अपने खेल का अभ्यास कोच राजेश रंजन एवं स्मार्ट जीम में संजय सिंह के सानिध्य में करने के साथ ही महावीर अखाड़ा में भी निरंतर रूप से करते आ रहे हैं।

मौके पर देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने आयुष को फोन पर बधाई दी। साथ ही युधिष्ठिर राय, समाजसेवी रीता चौरसिया, सुरज झा इत्यादि ने आयुष को जीत की बधाई दी।

