देवघर (शहर परिक्रमा)

मैथ मैराथन कोचिंग इंस्टिट्यूट में ध्यान-यज्ञ शिविर का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 29.08.25 को 01 बजे मैथ मैराथन कोचिंग इंस्टिट्यूट में ध्यान-यज्ञ शिविर का आयोजन किया। जिसमें पंजाब से आई वरिष्ठ पिरामिड मास्टर श्वेता शर्मा और मास्टर रचना गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सफलता के सूत्र बताये।

   मौके पर मास्टर रचना गुप्ता ने कहा कि सफलता के लिए टारगेट, भरोसा और रिसीव ये तीन कारक हैं जिसके बाद सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने विस्तार करते हुए कहा कि सबसे पहले आप अपने चुनिंदा विषय पर फोकस करें की आप क्या बनना चाहते हैं, उसके बाद खुद पर भरोसा करते हुए सही दिशा में कदम बढ़ाएं। तब जो परिणाम आए उसे ग्रहण भी करें। तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ध्यान आपको सफल होने में आपको सहयोग करेगा।


     इस अवसर पर संस्था के प्रमुख विनय नारायण खवाड़े तथा जीव विज्ञान के शिक्षक और इस उपक्रम के संयोजक ब्रजभूषण सर ने भी अपने उद्बोधन किए। मौके पर दर्जनों छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।