झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण व विनियमन) विधेयक के विरोध में CAD द्वारा चर्चा-सह-प्रेस वार्ता का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 21.09.2025 (रविवार) को कोचिंग एसोसिएशन देवघर (CAD) के बैनर तले, शिवपूरी, बिलासी स्थित The Destination में कोचिंग संस्थानों पर राज्य सरकार द्वारा पारित किए गए ‘झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण व विनियमन) विधेयक 2025’ पर विस्तृत चर्चा-सह-प्रेस वार्ता हुई। जिसमें इस विधेयक के कुछ बिंदुओं पर कड़ा विरोध जताया गया। साथ ही छात्रों की तय की गई न्यूनतम संख्या और बैंक गारंटी के लिए पाँच लाख की राशि वाले नियम को निरस्त करने या इस पर पुनर्विचार करने की माँग उठाई।

मौके पर कहा गया कि जहाँ एक ओर स्वरोजगार पर बल दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम इसे संवेदनहीन सिद्ध करता हुआ नजर आ रहा है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से इस विधेयक का विरोध किया।
मौके पर CAD के अध्यक्ष ललन मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रणय नारायण खवाड़े, कोषाध्यक्ष विकास विश्वास, विनय नारायण खवाड़े, कुमोद पांडेय, कन्हैया मिश्रा उमेश झा, विजय बहादुर, कन्हैया सिंह, भास्कर, कुणाल पांडेय, श्यामदेव राय, विवेक कुमार, विकास कुमार, उमेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

